top of page

सादे समारोह में रिटायर राजस्व कर्मचारी महेश साहू का हुआ विदाई समारोह।



सिने आजकल बड़हरा भोजपुर बिहार-बड़हरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में एक सादे समारोह में रिटायर राजस्व कर्मचारी महेश साहू का विदाई समारोह गुरुवार को हुआ। इस दौरान उनके द्वारा किए गए कार्य को याद किया गया। अंचलाधिकारी मो नोमान ने कहा कि महेश साहू अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहते थे और अन्य कर्मचारियों को समय-समय पर मदद करते रहते थे। इनका स्वभाव बहुत ही मिलनसार था। वह अपने कर्तव्य से कभी समझौता नहीं किया। इनको सदैव याद रखा जाएगा। सनद रहे कि महेश साहू बड़हरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में दो वर्षों तक कार्य किए थे। उसके बाद यहां से रिटायर हो रहे हैं। विदाई समारोह के दौरान कर्मचारी राजस्व कर्मचारियों ने शॉल, गीता, डायरी, कलम समेत अन्य सामानों से विदाई दिया। मौके पर राजस्व कर्मचारियों में मृत्युंजय मिश्रा, गणेश सिंह, रामलाल सिंह, चालक अजीत कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अप्पू कुमार व तारकेश्वर कुमार, लिपिक सनोज कुमार, सुनील कुमार व अन्य मौजूद थे। सी मीडिया से कमलेश कुमार पांडेय


Commentaires


bottom of page