समाधान के अभाव में उत्पन्न समस्या से किसान तथा सब्जी व्यवसाई परेशान
- CINE AAJKAL
- 2 days ago
- 2 min read
सिने आजकल /सिहेक्ट मिडिया भोजपुर - कोईलवर प्रखंड के कायम नगर में सब्जी मंडी के अभाव में किसानों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पटना बॉक्सर फोरलेन स्थित इस बड़े बाजार में सैकड़ो किसान अपनी उपज बेचने के लिए हाईवे के किनारे मंडी लगाने को मजबूर है। कायमनगर बाजार के समीप हाईवे किनारे रोज सुबह सब्जी मंडी लगती है। यहां न केवल किसान बलिक थोक विक्रेता भी अपनी दुकान लगाते हैं। गुरुवार की सुबह सिने आजकल / सिहेक्ट मिडिया टीम ने मंडी का जायजा लिया। किसान मटियारा गांव निवासी विमल यादव, अमरजीत बिहारी,बीरमपुर गांव निवासी विकास कुशवाहा अपनी परेशानी बताई।

व्यापारी कार्तिक भगत, टेगांरी महतो, अमजीत सिंह ने भी इस समस्या पर चिंता जताई। सभी का कहना है कि एक निश्चित सरकारी मंडी बन जाए तो सबको राहत मिलेगी। रवि कुमार ने बताया कि आवाज समाधान की व्यवस्था पर उठनी चाहिए समस्या खुद समाप्त हो जाएगा, मंडी को दूसरे जगह शिफ्ट करने के लिए चर्चा का बाजार उस समय गर्म होता है जब किसी व्यापारी या किसान भीड़ भाड़ में तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आकर चोटिल होता है। या फिर अपनी जान को गवा देता है।फिर बाजार शिफ्टिंग का चर्चा ठंडा बस्ता में चला जाता है।

धर्मात्मा शर्मा ने कुछ महीना पहले सड़क हादसे का जिक्र करते हुए बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने चाय दुकान सहित सड़क के किनारे लोगों को रौंद डाला था जिसमें 2 से 3 लोगों की मौत हो गई थी लगभग आधा दर्जन लोग घायल भी हुए थे। अन्नदाता किसानों के प्रति सद्भावना व्यक्त करते हुए धर्मात्मा शर्मा ने एक कहावत के जरिए अपनी बातों को रख दिया पेड़ काटने आए थे कुछ लोग हमारे गांव में अभी धूप है यह कहकर बैठे हैं उसी पेड़ के छांव में उसी तर्ज पर किसानों और व्यापारियों के ऊपर सड़क पर जाम लगने जैसी समस्या थोपा जा रहा है। हाईवे पर मंडी लगने से दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है। इसमें न केवल किसान की सुरक्षा जोखिम में है बल्कि आवागमन में भी बाधा उत्पन्न होती है।
कई किसानों और व्यापारियों ने बताया कि लोगों को ऐसा लगता है की सड़क पर सब्जी लगने से रोड एक्सीडेंट होता है। समझने वाली बात यह है कि सड़क पर सब्जी मंडी लगने से एक्सीडेंट तथा समस्याएं उत्पन्न होती तो है पर उस समस्या से सबसे ज्यादा किसान और सब्जी व्यापारियों की क्षति होती है। कभी-कभी सड़क किनारे सब्जी बेच रहे किसने और व्यापारियों को सड़क दुर्घटना में जान भी भवानी पड़ती है।सी मीडिया भोजपुर से अश्वनी कुमार पिंटू का रिपोर्
Comments