मां काली मंदिर बखोरापुर: भजन महोत्सव पर खुब झुमाया, लोगों को किया सम्मानित
top of page

मां काली मंदिर बखोरापुर: भजन महोत्सव पर खुब झुमाया, लोगों को किया सम्मानित


सिने आजकल आरा बड़हरा भोजपुर बिहार - भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड स्थित मां काली मंदिर, बखोरापुर में पूर्व की भांति एक जनवरी 2024 को मंदिर ट्रस्ट के द्वारा भजन महात्सव कार्यक्रम सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सह मौर्या होटल पटना के डायरेक्टर बीडी सिंह समेत अन्य ने संयुक्त रुप से किया। इसके पूर्व से ही मंदिर ट्रस्ट के द्वारा कलाकारों, पत्रकारों, समाज सेवियों, गणमान्य अतिथियों, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों , थल सेना के रिटायर अधिकारी समेत अन्य सभी आगंतुकों करीब 251 लोगों को मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल, मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने माता का चुनरी, ट्रॉली, मोमेंटो, अंग वस्त्र, नैवेद्यम देकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से लेकर देर शाम तक चलता रहा।



इसी दौरान भोजपुर की सुपरस्टार गायिका सोनी पांडेय, भोजपुरी के गजल सम्राट देव कुमार सिंह, गायक जियालाल ठाकुर, भोजपुरी के सिने स्टार सह अभिनेता छोटू छलिया ने अपने गीतों पर लोगों को खूब झुमाया। इनके भजन पर समाजसेवी कमल किशोर सिंह कलाकार के साथ झुमने लगे। गायिका कोमल केसरी, स्वाति कुमारी के भजन पर दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया।

नव वर्ष पर करीब 75 हजार से अधिक भक्तों से गुलजार रहा मंदिर

नव वर्ष पर माता रानी के दर्शन के लिए सुबह से ही भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गया था। जो की देर शाम तक चलता रहा। मंदिर प्रांगण से लेकर मेन रोड तक काफी लंबी लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए भोलेंटियर, स्थानीय पुलिस प्रशासन, मंदिर ट्रस्ट के अधिकारी व कर्मी जिसमें रामनाथ चौरसिया, रविशंकर सिंह, सत्येंद्र सिंह, कंचन जी, प्रिंस समेत अन्य सेवा में लगे रहे।



कलाकारों व रंग कर्मियों ने कला व वाद्य यंत्रो से बांधा समा

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अंजनी सिंह के नेतृत्व में सभी वादकों ने एक से बढ़कर एक धुनों से समा बांध दिया। जहां दो दर्जन से अधिक कलाकारों ने भजन महोत्सव में भाग लेकर भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

बखोरापुर मंदिर नव वर्ष पर आकर्षण का केंद्र

श्रद्धालुओं के लिए बखोरापुर आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। जिसमें भोजपुर जिला, पटना, बक्सर के अलावे उतर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली के भक्त दंपति माता रानी के मंदिर में पूजा अर्चना किये। नेपाल से भी भक्तों की टीम पहुची थी।


मां काली के दर्शन के लिए आते है श्रद्धालु

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बीडी सिंह ने कहा कि माता रानी के दर्शन करने के लिए भारत के कोने-कोने से लोग आते हैं। यह भोजपुर के लिए गर्व की बात है। मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल ने कहा कि माता रानी के प्रांगण में भजन का कार्यक्रम तथा लोगों को सम्मानित करने का कार्यक्रम अनवरत जारी रहेगा। मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने कहा कि पूरे भारत में बखोरापुर मंदिर ही एक ऐसा मंदिर है। जहां पहली जनवरी को सुबह से भजन का कार्यक्रम किया जाता है। बाकी ऐसा कहीं नहीं होता है यह हमारे भोजपुर के लिए गर्व की बात है।

मंदिर ट्रस्ट ने किया सम्मानित

मां काली मंदिर ट्रस्ट ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया के पत्रकारों में कमलेश पांडेय, संतोष सिंह, मनीष सिंह, अनिल सिंह, अनिल त्रिपाठी, डा चंदन कुमार, विजय पांडेय, राकेश तिवारी, विकास सिंह, अशोक तिवारी, संजय श्रीवास्तव समेत भारी संख्या में समाजसेवी, कलाकार सम्मानित किये गये।

मंदिर ट्रस्ट के अधिकारी

सांस्कृतिक महोत्सव को सफल बनाने में सहयोगी रहे। जिसमें रिटायरमेजर राणा प्रताप सिंह, सत्येंद्र सिंह, रामनाथ चौरसिया, रविशंकर सिंह, जितेंद्र सिंह, कंचन जी, रामायण सिंह, लक्ष्मण तिवारी, बद्री विशाल सिंह, अरुण सिंह व अन्य शामिल है।सी मीडिया से कमलेश कुमार पांडेय

bottom of page