भाजपा नेता शैलेश सिंह की गोली लगने से मौत, हत्या या आत्महत्या
top of page

भाजपा नेता शैलेश सिंह की गोली लगने से मौत, हत्या या आत्महत्या

सिने आजकल बड़हरा आरा बिहार-

बखोरापुर गांव में भाजपा नेता 58 वर्षीय शैलेश सिंह की गोली लगने से संदेहात्मक स्थिति में मौत हो गई। यह हत्या है या आत्महत्या जांच का विषय है। मृतक बखोरापुर निवासी स्व रामाधार सिंह के पुत्र थे। बताया जा रहा कि रविवार सुबह मृतक शैलेश का शव दरवाजे पर खून से लथपथ पड़ा था। शव के समीप उनका लाइसेंसी बंदूक भी पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही बड़हरा थानाध्यक्ष संजय कुमार अपने दलदल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव के पास से दोनाली बंदूक व एक खोखा पुलिस ने बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल आरा भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शैलेश सिंह एवं उनके परिजनों को किसी से विवाद नहीं था। मृतक अपने सेहत को लेकर बड़े ही असमंजस की स्थिति में रहते थे। जबकि मृतक का परिवार काफी समृद्धशाली एवं संपन्न है। उनके छोटे भाई अजय सिंह समाजसेवी सह बिहार-झारखंड के उद्योगपति के रुप में जाने जाते है। घर पर मृतक की पत्नी उर्मिला देवी थी। सुबह में जब सोकर उठी तो देखा कि उनके पति दरवाजे के बाहर आंधे मुंह गीरे है। उन्हें लगा कि उनके पति शुगर के कारण बेहोश हो गए हैं। इस अवस्था में देखकर उर्मिला देवी अपने चचेरे देवर को बुलाई। जब उठाने के लिए गए तो पाया की शैलेष सिंह का शरीर खून से लथपथ है। गोली मृतक के छाती में लगी हुई है। घटना के खबर मिलते ही चारों तरफ कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एवं सगे संबंधी द्वार पर एकत्रित हो गये। मृतक के पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था। वही मृतक की माता देवकुमारी कुंवर बाहर थी। जब वह घटनास्थल पर आई तो बबुआ हो बबुआ कह कर दहाड़ मारकर रोती और बेहोश हो जाती थी।

मृतक के छह संतान में दो पुत्र एवं चार बेटिया थी। जिसमें एक पुत्र नीरज सिंह की शादी हो गई है और दूसरा पुत्र धीरज सिंह अविवाहित है। चारों पुत्री की शादी पहले ही कर चुके थे। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़े थे। वह भी भाजपा नेता थे। घटना के दिन घर पर कोई उपस्थित नहीं था। सभी लोग बाहर रहते है। मृतक के बड़ा लड़का नीरज कुमार ने बताया कि मेरे पिताजी को किसी भी चीज की कमी नहीं थी। वह द्वार पर अकेला रहते थे। आत्महत्या करनी होती तो चारदीवारी के अंदर भी कर सकते थे। गेट खोलकर बाहर आने की क्या आवश्यकता थी। अब यह प्रश्न उठता है कि स्व सिंह का गोली लगकर मरना आत्महत्या एक हादसा या कुछ और। पुलिस अभी घटना की जांच कर रही है।

सी मीडिया से कमलेश कुमार पांडेय

bottom of page