top of page

चोरी के कार समेत तीन गिरफ्तार भेजा जेल

सिने आजकल बड़हरा आरा बिहार-- गंगापार खवासपुर थाना क्षेत्र के जानकी बाजार पर पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में एक लाल रंग की चोरी की कार को पकड़ा है। कार पर सवार तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी खवासपुर थाना क्षेत्र के हजारी टोला निवासी बाबु लाल यादव है। वह नंदजी यादव का पुत्र है। दूसरा आरोपी बिहिया थाना क्षेत्र के वरुणा गांव निवासी विशाल कुमार है। वह मुन्ना यादव का पुत्र है। तीसरा वैशाली जिला के जफराबाद निवासी बिट्टू यादव है। वह रंजन यादव का पुत्र है। बताया जा रहा है कि पुलिस रात्री गस्ती पर थी। लाल रंग की कार को पुलिस ने आते देखा। उसके आगे के सीसा पर पुलिस का लोगो लगा हुआ था। पुलिस ने उसे रोकने का संकेत दिया। कार चालक पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर खदेड़ने लगी। जानकी बाजार के समीप पुलिस ने पकड़ लिया। जब तीनों से पुछताछ शुरु किया। संतोषप्रद जबाब नही मिला। पुलिस ने कार की तलाशी लेने लगी। कार में अवैध तस्करी (शराब व गाजा) के लिए तहखाना बनाया मिला। पुलिस को समझते देर नही लगी। उसे थाना में लाकर जब्त कर दिया। उसके बाद जब वाहन के कागजात और रजिस्ट्रेशन नम्बर के बारे में पुलिस ने जांच पड़ताल की। कार चोरी की निकली।

उसका नम्बर प्लेट बदलकर चलाया जा रहा था। थानाध्यक्ष चंदन भगत ने बताया कि चोरी की कार को जब्त कर दिया गया है। तीनों लोगों को चोरी के कार के उपयोग करने पर एफआईआर दर्ज कर दिया। उसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेजा।

सी मीडिया से कमलेश कुमार पांडेय

bottom of page