top of page

नव निर्वाचित मुखिया ने मनरेगा योजनाओ से सम्बंधित औपचारिक बैठक की।

सिहेक्ट मिडिया भोजपुर सहार से विनकटेश शर्मा के खास रिपोर्ट--भोजपुर जिला के सहार मनरेगा भवन में नव निर्वाचित मुखिया की औपचारिक बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन मनरेगा पीओ खालिद अख्तर ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड में आगे आने वाले समय में कैसे मनरेगा योजनाओं का काम कार्य किया जाएगा। इस पर चर्चा किया गया। प्रखंड के कई नव निर्वाचित मुखिया से कार्यों की विशेष जानकारी लिया गया। सहार पीओ खालिद अख्तर ने बताया कि मुखिया के साथ बैठक कर प्रखंड में मनरेगा में किए जाने वाले कार्यों पर विशेष चर्चा किया गया है। इस बैठक में मनरेगा जेई राजेश कुमार सिंह पी,आर,ओ अजय कुमार सिन्हा सहित सभी कर्मी और सहार प्रखंड के नवनिर्वाचित मुखिया दीपक साह, राम सुभग सिंह , महेंद्र प्रसाद, बसंत कुमार, सहित अन्य मुखिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

bottom of page