top of page

पराली जलाने पर 24 किसानों पर कार्रवाई, 22 का डीबीटी निबंधन रद्द, 2 पर एफआईआर दर्ज

सिने आजकल /सिहेक्ट मीडिया आरा बिहार। भोजपुर जिले के विभिन्न प्रखंडो में पराली जलाने वाले किसानों पर कृषि विभाग सख्त हो गया है। जांच के दौरान चिन्हित 24 किसानों पर विभाग कार्रवाई कर रहा है। जिला कृषि कार्यालय भोजपुर के द्वारा बताया गया कि खेतों में फसल अवशेष जलाने से मिट्टी, वायु एवं मानव सभी पर बुरा असर पड़ता है। इसे रोकने के लिए पराली नहीं जलाने के लिए सरकार के द्वारा काफी प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। फिर कुछ किसान पराली जला रहे है। जबकि कृषि विभाग यंत्रीकरण योजना में फसल अवशेष को प्रबंधन के लिए स्पेशल तंत्र भी किसानों को अनुदान पर दिया जाता है। जो इसकी अवहेलना करते दोषी पाये जाते है। दोषी किसान एवं व्यक्ति पर विभागीय योजनाओं से वंचित किया जा रहा है। इसी क्रम में 28 अप्रैल 2024 को प्रखंड जगदीशपुर के पंचायत कौरा में विगत 3 दिन पहले हुई फसल अवशेष जलाने की घटना हुई थी।

जांच के दौरान संबंधित पंचायत के किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी द्वारा दोषी कुल 14 किसानों का डीबीटी निबंधन रद्द किया गया है। साथ ही 01 किसान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुआ। वही गड़हनी प्रखंड के बलीगांव पंचायत में फसल अवशेष जलाने की घटना के दौरान 8 किसानों का डीबीटी निबंधन रद्द किया गया एवं 01 दोषी के विरुद्ध स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई। जिला कृषि विभाग के इस कार्रवाई से जिले के पराली जलाने वाले किसानों में हड़कंप मच गया है। जिला कृषि पदाधिकारी सत्रुघ्न साहू ने बताया कि जिले में 22 किसानों का डीबीटी निबंधन रद्द और 02 किसानों पर एफआईआर दर्ज कराया गया है।

सी मीडिया से कमलेश कुमार पांडेय

bottom of page