कर्पूरी ठाकुर जन जागरण रथ का भव्य स्वागत।
top of page

कर्पूरी ठाकुर जन जागरण रथ का भव्य स्वागत।

सिने आजकल कोईलवर भोजपुर बिहार--

कर्पूरी ठाकुर जन जागरण रथ का भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कोईलवर नगर पंचायत में किया गया भव्य स्वागत।

मंगलवार को कोईलवर नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जनजागरण कर्पूरी ठाकुर जी के जन्म शताब्दी समारोह रथ का भव्य स्वागत किया गया। इस स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष ऋतुराज ने किया वही स्वागत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शह एमएलसी जीवन कुमार के द्वारा जन्म शताब्दी समारोह रथ को शाहाबाद में भ्रमण के लिए झंडा दिखाकर रवाना किया गया। और साथ ही 24 जनवरी को पटना मिलर हाई स्कूल में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जन्म शताब्दी समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को पहुंचने के लिए अपील भी किया गया इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा कोईलवर अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कपिल देव राम के मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। कार्यकर्ताओं ने कपिल देव राम अमर रहे के नारे भी लगाए वही इस मौके पर ओबीसी जिला महामंत्री आनंद गोपाल पंडित जिला प्रवक्ता संतोष सिंह मीडिया प्रभारी सतीश गुप्ता, बीना गुप्ता ,कृष्ण मोहन श्रीवास्तव ,पिंटू कुशवाहा, प्रेम कुमार, पिंटू साहनी सहित दर्जनों लोगों उपस्थित रहे।

सी मीडिया से अश्वनी कुमार पिंटू

bottom of page