*एम सी डी चुनाव* विरोधियों पर बाप से भी बेटी भारी।
top of page

*एम सी डी चुनाव* विरोधियों पर बाप से भी बेटी भारी।


सिने आजकल नई दिल्ली-

नयी दिल्ली,25 नवम्बर 2022 (एजेंसी)।दिल्ली नगर निगम चुनाव प्रचार में एक से बढ कर एक नजारा देखने को मिल रहा है।प्रत्याशियों के अब सारे कुनबे प्रचार अभियान में कूद पड़े हैं।

सबसे दिलचस्प नजारा संत नगर वार्ड संख्या 9 में देखने को मिला,जहाँ शायद दिल्ली में सबसे कम उम्र की प्रत्याशी प्रतिभा अपने विरोधियों पर न सिर्फ तीखे हमले कर रही है,वल्कि भाजपा,आप एवं कांग्रेस के तजुर्बेकार प्रत्याशियों के छक्के छुड़ा रखी है।

कभी आप के टॉप लीडरों में सुमार रहे अपने पिता बलराम झा को पार्टी से वाहर का रास्ता दिखाने के अपमान का बदला बेटी प्रतिभा बसपा के चुनाव चिन्ह हाथी पर सवार होकर ले रही है।प्रतिभा रोज सुबह दल बल के साथ पद यात्रा पर निकलती हैं।उनके साथ लोगों का सैलाब रहता है।इस दौरान वह बसपा सुप्रीमों मायावती की तरह हमले करती हैं।

प्रतिभा के इस जज्बे को देखकर दूसरे बिहारी बाबू के नाम से फ़िल्म इंडस्ट्री में सुमार युवा स्टार हेमंत झा एवं कई मैथिली फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता अंजनी कुमार ने कहा है कि अगर वह प्रचार के लिए आमंत्रित करेंगी तो वे जरूर जायेंगे।

इसी क्षेत्र से सटे वार्ड संख्या 10 में जदयू के प्रत्याशी सैयद उर्फ शाहीद का भी प्रचार अभियान निराला है।वह अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ डोर टू डोर अभियान चला रहे हैं।जदयू के ही सभापुर वार्ड संख्या 250 के प्रत्याशी अनिल कुमार पटेल क्षेत्र में घर घर जा कर लोगों का पैर छू कर आशीर्वाद लेना नहीं भूलते हैं।कोरोना संकट कर दौरान किये गए कार्य अभी उनके लिए बरदान साबित हो रहा है।

जैतपुर वार्ड संख्या 184 आप की ओर से वरिष्ठ नेता विनोद राज झा कमान थामे हुए हैं। उन्होंने कल बी ब्लॉक स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक की।इस दौरान भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष केशव दास आप में शामिल हुए।यहाँ से आप के हेमा वोहरा प्रत्याशी हैं।

महावीर इंक्लेव पार्ट तीन वार्ड संख्या 105 से निर्दलीय अल्ताफ डोर टू डोर पहुँचकर लोगों से एक मौका देने की अपील करते हैं।उनके साथ समर्थकों का काफिला होता है।वह अशोक अज्ञानी की अगुवाई वाली दिल्ली डेमोक्रेटिक एलायंस समर्थित प्रत्याशी हैं।इस संगठन के समर्थित मंगोलपुरी वार्ड संख्या 42 से प्रत्यक्ष तिलकराज राशन वाले हैं।जिनका प्रचार अभियान चौपाल से चलता है।एल.एस।

सी मीडिया नई दिल्ली संवाददाता की खास खबर--

bottom of page