top of page

आशा कार्यकर्ताओं ने पीएचसी बड़हरा में अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन।

सी मीडिया बड़हरा भोजपुर बिहार-

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के आशा कार्यकर्ताओं ने बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा में प्रदर्शन किया। इस दौरान नारा लगाते हुए आशा कार्यकर्ताओ ने हम भारत के नारी हैं, तीन हजार में दम नहीं अठारह हजार से कम नहीं, आशा कार्यकर्ताओं से घूसखोरी खाना बंद करो, शोषण करना बंद करो तथा आशा कार्यकर्ताओं के साथ शोषण करने वाले के खिलाफ मुर्दाबाद का नारा लगाया। इस प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ता ने बताया कि आगामी 26 जून तथा चार जुलाई को सिविल सर्जन कार्यालय आरा में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान भी हमारी मांगों को नहीं माना गया तो आगामी 12 जुलाई से हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद थी।

सी मीडिया बड़हरा भोजपुर बिहार से अश्वनी कुमार पिंटू की खास खबर

bottom of page