top of page

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महावीर प्रसाद गुप्ता को दिल्ली में मिला सम्मान।

सी मीडिया/ सिने आजकल भोजपुर बिहार- इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया नेशनल कनक्लेव के द्वारा जो नेशनल कार्यक्रम था उसके तहत विज्ञान भवन दिल्ली में गुरुवार को राष्ट्रीय नवरत्न सम्मान से हड्डी रोग विशेषज्ञ और सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर महावीर प्रसाद गुप्ता को सम्मानित किया गया। सम्मानित करने का कार्य केंद्रीय मंत्री रामनाथ अठावले ने किया। बता दे की पूरे देश से 25 लोगों को सम्मानित किया गया है। जिसमें भोजपुर से डॉ महावीर प्रसाद गुप्ता को सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने के बाद डॉ महावीर प्रसाद गुप्ता ने विश्वराज हॉस्पिटल में प्रेसवार्ता बुलाई। डॉक्टर महावीर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ मेरा ही नहीं है पूरे भोजपुर वासियों का है। प्रेस वार्ता में डॉ रंजना वर्षा भी मौजूद थी। डॉ रंजना वर्षा ने कहा कि डॉक्टर साहब को सम्मान मिला है बहुत खुशी की बात है। जिस तरह से मरीज की सेवा करते आ रहे हैं उसका यह परिणाम है। डॉ महावीर प्रसाद गुप्ता को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

सी मीडिया भोजपुर बिहार से संजय श्रीवास्तव की खास खबर

bottom of page