विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर भब्य सांस्कृतिक सह सम्मान भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ।
top of page

विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर भब्य सांस्कृतिक सह सम्मान भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ।

सिहेक्ट मीडिया :- बड़हरा प्रखंड के पंडितपुर ग्राम में विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर भब्य सांस्कृतिक सह सम्मान भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ!इस अवसर रामायण मंडली कायम नगर के द्वारा सुंदर काण्ड का पाठ किया गया रात्रि में दु गोला व्यास के बीच भक्ति प्रसंग गायन प्रस्तुत करते हुए पुरी रात को भक्तिमय बनाये रखा गया |

इस कार्य क्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कलाकरों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह सांस्कृतिक कार्यक्रम अपने विरासत का यादगार दिलाता है जो यह संगीत समाज के लिए बहुत जरूरी है! माननीय विधायक ने आम जनता के मांग पर खराब रास्ते पंडितपुर बांध को बनवाने के लिए दस लाख रुपए देने का घोषणा भी किया! जिससे लोगों में काफी खुशी है! इस अवसर पर आयोजक श्री राजकिशोर पाण्डेय के द्वारा माननीय विधायक का अंग वस्त्र तथा फूल माला से स्वागत किया गया! सम्मानित होने वालों में भोजपुरी के सलिल गीतकार कुमार अजय सिंह व्यास रामाशंकर सिंह व्यास मुन्ना यादव उप प्रमुख संपत सिंह सहित कई जन प्रतिनिधि के साथ समाज सेवी एवं कलाकार शामिल हैं! कार्यक्रम के आयोजक पंचायत सेवक संघ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर पाण्डेय थे तथा संचालन कुमार अजय सिंह ने किया! इस अवसर पर उपस्थित लोगों में मनोरंजन तीवारी रमेश पाण्डेय नेता जी जय मुखिया रुपेश सिंह मुखिया सहित दर्जनों लोग थे।

सिने आज कल सिएम इडिया टीवी से अश्वनी कुमार पिंटू का रिपोर्ट

bottom of page