top of page

मां काली मंदिर बखोरापुर के स्थापना दिवस पर कलाकारों ने भजन गाकर किया मंत्रमुग्ध

Updated: Apr 3

सिने आजकल आरा बड़हरा बिहार जिले के बड़हरा प्रखंड स्थित मां काली मंदिर बखोरापुर में 2 अप्रैल को जय मां काली बखोरापुर में वार्षिक स्थापना महोत्सव सह विशाल भजन महोत्सव- 2024 और बिहार सरकार के प्रथम शिक्षा निदेशक, फ्रिडम फाईटर, शिक्षाविद स्व द्वारिका सिंह जयंती का आयोजन हुआ। इस भव्य कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया। भजन महोत्सव में भोजपुरी-हिन्दी फिल्मी दुनियां के सम्मानित कलाकार एवं म्यूजिसियन समेत अन्य शामिल थे। उद्घाटन पूर्व एमएलसी लालदास राय, बीडी सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत भोजपुरी संगीत के प्रणेता जियालाल ठाकुर ने "फेर में पड़के विनती, बारंबार करिला...।" लोक संगीत-भजन सम्राट विष्णु ओझा ने "जाहु हम जनती ऐ शीतली..." गाकर भक्ति में सराबोर किया। भोजपुरी की लता मंगेशकर सोनी पांडेय ने" भक्त के दान देली माई आज आके.., गाया। वही हिंदी-भोजपुरी की मल्लिका रजनी शाक्या व लोकगीत की स्वर कोकिला खुशबु शर्मा ने अलग अलग अंदाज में "तेरे दरपे ओ मेरी मईया..., गाकर खूब तालिया बटोरी। कार्यक्रम के दौरान एक से बढ़कर एक भजन गाकर अन्य कलाकारों ने देर रात तक महफिल को सजाये रखा। इस मौके पर कलाकारों में पावर स्टार चन्दन यादव, विनय तिवारी, भोजपुरी-हिन्दी के सुपर स्टार सोनू सिंह, लोक गायन के राजा दीपक तिवारी, राइजिंग स्टार समरेश चौबे व गोल्डेन राय, तबला पर बुलेट ट्रेन की गति से थाप रखने वाले पावर स्टार अंजनी सिंह, बंटी सिंह, की-बोर्ड वादक नीरज सिंह, कलारनेट वादक मो बुचुल भट्ट के कलाकारी को दर्शकों ने देखा। वही झाल वादक मिथलेश तिवारी, बैंजो विष्णु शर्मा, ढ़ोलक अंदीप बाबा, अंजनी सिंह म्युजिकल ग्रुप, लाइट & साउण्ड राजकुमार चौरसिया व राजेश चौरसिया, डेकोरेशन धर्मेन्द्र जी समेत अन्य को सांस्कृतिक मंच पर कला की प्रस्तुती महोत्सव में देखने को मिला।

मोमेंटो व अंग वस्त्र से मंदिर ट्रस्ट ने किया सम्मानित

मंदिर के सांस्कृतिक मंच पर आकाशग्रुप के चेयरमैन लक्ष्मण तिवारी, पूर्व जिप अध्यक्ष हाकिम प्रसाद, विशिष्ट अतिथि पूर्व मेजर राणा प्रताप सिंह समेत अन्य मेजर, मुख्य संरक्षक रवि शंकर सिंह, सत्येंद्र सिंह, जीतेंद्र सिंह, रामायण सिंह, प्रो केके सिंह, प्रिंस कुमार सुजीत, रामनाथ चौरसिया, शिवजी उपाध्याय, बच्चा बाबा, श्रीराम प्रसाद, कोचिंग इंस्टीट्यूट दरभंगा के डायरेक्टर विनोद सिंह, शिक्षाविद डा राजेंद्र सिंह परिहार, श्यामजी उपाध्याय समेत अन्य को मंदिर ट्रस्ट ने मोमेंटो, अंग वस्त्र व अन्य से सम्मानित किया। ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सुनिल सिंह गोपाल, मोर्या होटल के डायरेक्टर सह मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष बीडी सिंह, आकाश ग्रुप के चेयरमैन लक्ष्मण तिवारी ने करीब 251 गणमान्य लोगो में विशिष्ट अतिथि, चयनित पत्रकार, प्रकोष्ठ अध्यक्ष, ट्रस्ट सदस्य, महिला कीर्तन व आरती टीम, पुलिस-प्रशासन समेत अन्य को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बिहार नागरिक परिषद के पूर्व सदस्य भाई ब्रहमेश्वर, जमीरा कोठी के पुष्पेन्द्र नारायण सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

सी मीडिया से कमलेश कुमार पांडेय

bottom of page