top of page

मुंबई और गुजरात में "भीगे होंठ तेरे" हुई प्रदर्शित।

सी मीडिया मुबई-

कोरियोग्राफर से फिल्म डायरेक्टर बने निक्की बत्रा द्वारा निर्देशित उनकी पहली हिन्दी फिल्म "भीगे होंठ तेरे" अच्छी ओपनिंग के साथ मुंबई एवं गुजरात के थियेटर में एक साथ प्रदर्शित की गई। नितिन छाबरिया और मनीषा छाबरिया द्वारा निर्मित इस फिल्म को दोस्ती फिल्म एंटरटेनमेंट (अजीत अकरेती) द्वारा प्रदर्शित किया गया। बांद्रा (पश्चिम), मुंबई के जेम (गेईटी गैलेक्सी) थियेटर में एक विशेष शो रखा गया था। हेमंत बिर्जे (टार्जन फेम) भी इस शो में उपस्थित रहे। हेमंत ने इस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रेम त्रिकोण वाली फिल्म "भीगे होंठ तेरे" में हेमंत बिर्जे के अतिरिक्त लगभग सभी नये चेहरे थे। हेमांगी काज और रूबी सईद के साथ तीसरा कोण पंकज तुशीर हैं। साथ में मुख्य कलाकार हैं : राज श्रीवास्तव, रेखा मेवाड़ा, सोनम पटनी, राम प्रसाद चांवरिया, सत्तार खान, गौतम खंडार आदि। रूबी और पंकज एक दूसरे से प्रेम करते हैं और बेहद खुश हैं। अचानक हेमांगी की एंट्री होती है। हेमांगी कॉलेज के दिनों से पंकज की मित्र है। रूबी टेंशन में आ जाती है। हेमांगी के समझाने के बाद भी कि वह सिर्फ फ्रेंड है, गर्ल फ्रेंड नहीं, बात बिगड़ती जाती है। अंत चौंकाने वाला है। यह लव स्टोरी आखिर में एक मर्डर मिस्ट्री में बदल जाती है।

कलाकारों में हेमांगी काज नंबर वन पर हैं। हेमांगी ने बेहतर और प्रभावशाली किया है। संवाद सम्प्रेषण और भाव भंगिमा दोनों प्रशंसनीय है। रूबी का अंदाज ड्रामैटिक है तो पंकज स्लो मोशन एक्सप्रेशन देते हैं। शेष सभी सो सो हैं। लेखक दीपक अंबेदावकर, गीत अली गनी, संगीत अली गनी व प्रांजल, एक्शन मोहम्मद भाई, कला चेतन चौदासामा, अजय राजभर व सपन मौरावां, संपादक अभिजीत मोरे, कैमरामैन विकास सक्सेना और कोरियोग्राफर निक्की बत्रा हैं। यह फिल्म युवाओं को पसंद आयेगी। एक निर्देशक के रूप में निक्की बत्रा ने अच्छा काम किया है और अपनी योग्यता साबित कर दी है।

सी मीडिया मुम्बई से समरजीत, की खास खबर

bottom of page