मोदी ने नेपाल में भूकंप के कारण हुई जनहानि पर दुःख व्यक्त किया।
top of page

मोदी ने नेपाल में भूकंप के कारण हुई जनहानि पर दुःख व्यक्त किया।

Updated: Nov 6, 2023


सिने आजकल नई दिल्ली-उषा पाठक वरिष्ठ पत्रकार। नयी दिल्ली, 4 नवंबर 2023 (एजेंसी)।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल में भूकंप के कारण हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने आज यहां जारी एक बयान में कहा है ,कि भारत नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की

प्रधानमंत्री ने कहा;“नेपाल में भूकंप के कारण हुई जनहानि और क्षति से बेहद दुखी हूं। भारत नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है। हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।एल.एस।

सी मीडिया समूह नई दिल्ली


bottom of page