top of page

बिहार उपचुनाव के बीच अटकलबाजी।

----------------------------------

सिने आजकल पटना,31 अक्टूबर 2022 (एजेंसी)।बिहार में विधानसभा की तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव में राजद विजयी रही तो तेजस्वी यादव की खुद की सरकार बन जायेगी।

शायद इसी गणित को उलझाये रखने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव से अपने को अलग रखा है एवं उनकी पार्टी जदयू भी प्रचार अभियान में गंभीरता नहीं दिखा रही है।

आगामी 3 नवम्बर को मोकामा एवं गोपालगंज विधानसभा के लिए उपचुनाव होने हैं,जबकि कुढ़नी में चुनाव होने शेष है।बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन के अंदर राजनीतिक हलचल की वजह भी यही है।

राजनीतिक पंडितों के अनुसार अगर राजद इन तीनों सीटों पर विजयी हो जाती है, तब श्री यादव बिना किसी समर्थन के अपनी सरकार बना सकते हैं। तेजस्वी जीतन राम मांझी के अलावा कांग्रेस को साध सकते हैं।

बिहार विधानसभा में 243 सीट हैं। जिसमें अभी 240 विधायक हैं। इसमें राजद के 78,भाजपा 77 जेडीयू45 कांग्रेस 19 वाम दलों16 हम चार ओवैसी की पार्टी एक और निर्दलीय एक विधायक हैं।

जदयूू के नेता इस बात को समझ रहे हैं। सियासी जानकारों की मानें तो जदयू की प्रचार से दूरी का एक मुख्य कारण यही है। नीतीश के अलावा उनकी पार्टी के कोई भी नेता इन उपचुनाव को लेकर कोई बयान नहीं दे रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर भाजपा दोनों सीटों पर अक्रामक होकर प्रचार कर रही है।आगे ऊंट किस करवट बैठेगा कहा नहीं जा सकता है,लेकिन उपचुनाव के बहाने राजनीतिक अटकलबाजी तेज है।एल.एस।

रिपोर्ट -डॉ.समरेन्द्र पाठक वरिष्ठ पत्रकार

bottom of page