प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखते हैं, गरीबों का ख्याल -: गृह राज्य मंत्री
top of page

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखते हैं, गरीबों का ख्याल -: गृह राज्य मंत्री

सी मीडिया सीने आजकल भोजपुर बड़हरा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों का हमेशा ख्याल रखते हैं। प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण योजना चलाकर पूरे देश के गरीबों का कल्याण किया है। केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों के घर तक बिजली, आयुष्मान कार्ड से अस्पतालों में मुफ्त स्वास्थ्य का इलाज तथा मुद्रा योजना से गरीब लोगों को रोजगार करने के लिए बैंकों से लोन समेत गरीबों लोगो के लिए अन्य कई गरीब कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। इससे देश के गरीबों का कल्याण हो रहा है। उक्त बातें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बड़हरा प्रखंड अंतर्गत रामचंद्र सिंह उच्च विद्यालय बिराहीपुर में शनिवार को एक सभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।

सभा को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री ने कहा कि आज बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में करीब 1600 अतिपिछड़ा वर्ग समेत अन्य समाज के लोगों ने भाजपा के सदस्यता लिया है। इतनी संख्या में भाजपा की सदस्यता लेते हुए लोग प्रधानमंत्री के कल्याणकारी योजनाओं तथा उनके कार्यों से खुश हैं। इससे बड़ी मात्रा में लोग भाजपा की सदस्ययता ले रहे हैं। वहीं राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने कहा कि रामचंद्र सिंह हाई स्कूल में आयोजित भाजपा का कार्यक्रम पूरी तरह से फ्लाप रहा।

सी मीडिया से अश्वनी कुमार पिंटू

bottom of page