top of page

नाराज कई पंच ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर शिकायत की।


सिहेक्ट मीडिया संदेश भोजपुर बिहार से अरुण कुमार ओझा कि खास खबर :- स्थानीय संदेश प्रखंड में पंच पद के लिए चुने गए उम्मीदवार को मानदेय नहीं मिलने से नाराज कई पंच ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर शिकायत की। बागा पंचायत के वार्ड संख्या 5 के पंच सुनैना देवी, वार्ड संख्या 6 के मोसाफिर साव, वार्ड संख्या 7 के सबिता देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश सिंह से मिलकर मानदेय नहीं मिलने की शिकायत की। बताया हमलोगों को पिछले अप्रैल महीना से मानदेय नही मिला है। कहा एक तो मानदेय 500 रुपया मिलता है जो कम है। उसमें भी कई महीनों के बाद मिलता है। जिसके चलते घर परिवार चलाना भारी पड़ रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार सिंह ने बताया पंचों का वेतन बनाने वाला कर्मचारी अभी नहीं है। उसके आने के बाद पंचों का वेतन भुगतान करवा दिया जाएगा। इस मौके पर अहपुरा पंचायत के सरपंच शिव कुमारी देवी, पंच भगमनिया देवी ,इंदु देवी,संतोष आजाद, देवान्ति देवी,गीता देवी,तपेश्वर सिंह,लालमातो देवी,धनवंती देवी,पवन कुमार तिवारी संजय कुमार पासवान त्रिभुवन सिंह उप सरपंच थे।

bottom of page