top of page

नवनिर्मित आरसीसी सड़क एवं नाली का क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर संग्राम यादव ने फीता काटकर लोकार्पण किया।

सी मीडिया लखनऊ उतर प्रदेश से अरविंद तिवारी की खास खबर--

सी मीडिया- अतरौलिया आजमगढ़ - स्थानीय क्षेत्र के बेलसडी गांव में विधायक निधि से नवनिर्मित आरसीसी सड़क एवं नाली का क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर संग्राम यादव ने फीता काटकर लोकार्पण किया। क्षेत्र के जमीन नंदना ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव बेलसडी में विधान मंडल क्षेत्र के अंतर्गत विधायक निधि योजना के तहत वर्ष 2020- 21 में 28 लाख रुपए से लगभग 380 मीटर आरसीसी रोड एवं नाली का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराया गया था। जिसका शनिवार को क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर संग्राम यादव व ब्लाक प्रमुख चन्द्रशेखर यादव ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपने विधायक का स्वागत भी किया। इस आयोजन जिसका संचालन जयप्रकाश यादव ने किया। कार्यक्रम मे बोलते हुए विधायक डॉ संग्राम यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा की देश में लोकतंत्र लूटा जा रहा है, देश के लोकतंत्र को पूजी पतियों द्वारा खरीदा जा रहा है। सरकार नौजवानों किसानों के साथ छलावा कर रही है। देश के इतिहास में उत्तर प्रदेश में सबसे कम समय मात्र 9 दिन सी बजट सत्र चला है विधान सभा में सरकार चुने हुए जनप्रतिनिधियों की आवाज को दबाना चाहती है। हिंदू मुसलमान के बीच में नफरत फैलाकर देश में हमेशा दंगे का माहौल बनाने का काम भाजपा कर रही है ।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव, पूर्व प्रधान हरिराम यादव बागी, सीताराम यादव, मोहित यादव ,प्रधान गुड्डू यादव, लालता यादव, घनानंद गिरी, बृजराज यादव, पप्पू यादव, बंसीलाल यादव, गोविंद पांडेय, जे ई ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रेम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

bottom of page