top of page

निकाय चुनाव कराओ आरक्षण बचाव अभियान के तहत एकदिवसीय धरना


सी मिडिया :- निकाय चुनाव कराओ व आरक्षण बचाव अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। धरना कि अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष अखिलेश चौधरी व संचालन मनंजय सिंह यादव ने किया। मुख्य अतिथि कौशल यादव थे।सम्बोधित करते मुख्य अतिथि ने कहा बिहार में,त्री स्तरीय पंचायत चुनाव,निकाय चुनाव में दलित, शोषित,समाज के वंचित वर्ग के लोगों को आरक्षण मिला था। निकाय चुनाव नहीं कराकर नितीश सरकार का नकाब,वेनकाब हो गया है।ज़ब भी आरक्षण लागू हुआ, हमेशा भाजपा का सहयोग रहा है।करपूरी ठाकुर के शासन कल में कैलाश पति मिश्र वित्त मंत्री थे।

मंडल कमीशन लागू होने के समय में अटल बिहारी बाजपेयी, लाल कृष्ण अडवाणी जी का भरपूर सहयोग रहा है। नितीश सरकार को चेतावनी लहजे में कहा अगर दलित शोषित वंचित वर्ग के लोगों को त्री स्तरीय चुनाव, निकाय चुनाव में आरक्षण का लाभ देते हुए, निकाय चुनाव कराया जाए। नहीं तो भाजपा बड़ा आंदोलन करेगा।

संदेश भोजपुर बिहार से अरुण कुमार ओझा कि ख़ास खबर

:

bottom of page