top of page

देश में गत वर्ष 84 विलियन डॉलर विदेशी निवेश:मोदी।

-----------------------------------

नवेश कुमार वरिष्ठ पत्रकार

सिने आजकल नयी दिल्ली,2 नवम्बर 2022 (एजेंसी)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि भारत में गत वर्ष 84 विलियन डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ।इससे स्पष्ट होता है, कि वैश्विक संकट के इस दौर में भी दुनियां की नजर भारत पर है,जो संकटों को पार करते हुए निरंतर तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।

श्री मोदी आज यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित ग्लोबल इंवेस्टमेंट्स मीट को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि 9-10 वर्ष पहले कई क़ानूनी प्रक्रिया की वजह से विदेशी निवेश का रफ्तार नहीं पकड़ रहा था,लेकिन इसे अब सरल बनाने से निवेशों का रुझान बढ़ा है।इससे न सिर्फ दुनियां में भारतीय प्रतिभा को सम्मान मिला है वल्कि रोजगार के अवसर भी बढे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कल कर्नाटका ने राज्योत्सव दिवस मनाया गया और आज यहाँ दुनियाभर के निवेशक जुटे हैं।यह अत्यंत ही ख़ुशी की बात है।उन्होंने कहा कि कर्नाटका की धरती में परंपरा एवं तकनीकी दोनोंहै,इसलिए विश्व के लोग यहाँ के लिए आकर्षित होते हैं।उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में प्रतिभा एवं तकनीकी का ऐसा संगम है,कि यह शहर दुनियां में स्थापित हो चुकी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में मैन्यूफैक्चरिंग, प्रोफेशनल और प्रोडक्शन काफी हद तक राज्यों के नीति-निर्णयों पर निर्भर है। इसलिए अगर देश को आगे बढ़ना है,तो राज्यों को आगे बढ़ना जरूरी है।

उन्होंने कहा की राज्य विशेष क्षेत्र में खुद दूसरे देशों के साथ पार्टनरशिप कर रहे हैं, ये बहुत अच्छी बात है।उन्होंने कहा कि दुनियाभर की तमाम कंपनियां इसमें शामिल हो रही है और इस प्लेटफॉर्म पर हजारों करोड़ रुपये की पार्टनरशिप की जाएगी। इससे बड़े पैमाने पर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बनेंगे।

श्री मोदी ने कहा कि भारत आज जिस ऊंचाई पर है, वहां से अब उसे निरंतर आगे ही जाना है। पिछले वर्ष भारत ने करीब 84 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ था।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के साथ जुड़कर और दुनिया के लिए काम करने पर जोर दे रहा है। इस दौर में आपूर्ति की कड़ी को ठप पड़ते देखा है, लेकिन इसी दौर में भारत हर जरूरतमंद को दबा और वैक्सीन सप्लाई करने का भरोसा दे रहा है।एल.एस।

bottom of page