केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का हुआ भव्य स्वागत, बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह हुए गदगद।
top of page

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का हुआ भव्य स्वागत, बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह हुए गदगद।

सी मीडिया/ सिने आजकल-

आरा। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'गरीब कल्याण सम्मेलन' मे शामिल होने के लिए भोजपुर पहुँचे। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री का भब्य स्वागत कोईलवर पुल पर किया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पिछड़ा,अतिपिछड़ा, दलित,महादलित स्वर्ण गरीब कल्याण सम्मेलन बड़हरा विधानसभा के बिराहिमपुर हाई स्कूल और संदेश विधानसभा के संदेश हाई स्कूल मैदान में किया गया। बिराहिमपुर हाई स्कूल मैदान के मिलन सम्मेलन में 1500 से अधिक दलित, महा दलित ,पिछड़ा, अति पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदाय की कार्यकर्ताओं का भाजपा में मिलन हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने भारत माता की तीन बार नारा लगाकर लोगों को भाजपा का सदस्यता दिलाया। अल्पसंख्यक समुदाय से 25 मुस्लिम कार्यकर्ताओं को जैनुल खान के नेतृत्व में सदस्यता दिलाई गई। बरहरा सम्मेलन की अध्यक्षता बरहरा मंडल अध्यक्ष उज्जवल सिंह ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश विकसित देशों की सूची में आने के लिए तत्पर है। आज समाज के सभी वर्ग चाहे वह दलित हो या महादलित हो पिछड़ा हो या अति पिछड़ा हो या उन सभी समुदाय के लोग भारतीय जनता पार्टी को पसंद कर रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत कर रहे हैं। 2024 की चुनाव इन्हीं दलित महाकालिक पिछड़ा अति पिछड़ा समुदाय के बालों पर केंद्र में सरकार बनाने का काम भाजपा करेगी। वही बरहरा विधायक पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नित्यानंद राय जी के ही बल पर मैं बरहरा से भाजपा का विधायक बना। आज बरहरा की जनता नित्यानंद राय जी को स्वागत करती है। आज सम्मेलन में बिन्द समुदाय से हजारों लोग शामिल हुए इसके अलावा अति पिछला पिछला दलित महा दलित अल्पसंख्यक समुदाय से अधिकाधिक संख्या में लोग भाजपा में शामिल हुए और आगे भी और होंगे।

सम्मेलन में धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष दुर्गा राज ने किया और संचालन संजय तिवारी ने की।

कार्यक्रम में भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश भुवन,नेफेड के अध्यक्ष विशाल सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेन्द्र पांडेय,शंभु चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी, मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह, धीरज सिंह,राहुल सिंह,धनंजय तिवारी, शैलेश कुमार गुड्डू, प्रहलाद राय,सूर्यकान्त पांडेय,ममता सिंह,संध्या सिंह,शंकुतला सिंह,करोड़पति सिंह,रंजीत गुप्ता,निशांत सिंह सेंगर,विवेक सिंह सहित हजारो कार्यकर्ता थे।संदेश सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लवकुश पंडित ने किया।रामदिनेश यादव और भाजपा नेताओं ने जगह जगह नित्यानंद राय जी का स्वागत किए। संदेश मे 851 विभिन्न समुदाय के लोग भाजपा मे शामिल हुए।

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री ने भाजपा जिला कार्यालय मे जिला पदाधिकारी सहित वरिष्ठ,सक्रिय कार्यकताओ के साथ संवाद सम्मेलन सह भोज मे शामिल हुए।

रिपोर्ट -सी मीडिया भोजपुर बिहार से संजय श्रीवास्तव

bottom of page