आर एम आर कर्मियों के पक्की करण के लिए मोदी एवं शाह का आभार जताया।
top of page

आर एम आर कर्मियों के पक्की करण के लिए मोदी एवं शाह का आभार जताया।


Cine Aajkal - नयी दिल्ली,22 सितम्बर 2023(एजेंसी)।दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के कर्मचारी नेता अशोक कुमार ने आर एम् आर कर्मियों के पक्की करण किये जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है।


श्री कुमार ने कहा कि 4400 कर्मियों की सेवा को नियमित करना एक ऐतिहासिक कदम है।इसके लिए हम उनका आभार प्रकट करते हैं।उन्होंने कहा कि लंबे समय से ये कर्मी सेवा दे रहे थे।


उल्लेखनीय है,कि श्री कुमार के नेतृत्व में कर्मी लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे।मांगे पूरी होने के बाद से आंदोलनकारी कर्मी अपने नेता श्री कुमार को सम्मानित भी कर रहे हैं।एल.एस।


मीनाक्षी चौधरी

पत्रकार।

bottom of page