14 दिन बाद मिला मृतक युवक का शव।
top of page

14 दिन बाद मिला मृतक युवक का शव।

सिहेक्ट मीडिया संदेश भोजपुर बिहार से अरुण कुमार ओझा की खास खबर:-

स्थानीय संदेश प्रखंड के नसरतपुर गांव से 4 सितंबर को गांव निवासी महिला का अंतिम संस्कार करने गए युवक का शव नारायणपुर गांव के सोन नदी से 14 दिन के बाद बरामद हुआ। मृतक नसरतपुर गांव निवासी विकाश कुमार उम्र करीब 18 वर्ष पिता राजेश्वर यादव है। मिली जानकारी के अनुसार 4 सितंबर को नसरतपुर गांव निवासी प्रकाश कुमार की 75 वर्षीय माता की मौत हो गयी थी। जिसका अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण नानसागर गांव के सोन नदी में ले गए थे। अंतिम संस्कार में स्नान करने के दौरान नसरतपुर गांव के तीन युवक क्रमशः गुड्डू कुमार ,अश्विनी कुमार उर्फ राजा व विकाश कुमार सोन नदी में डूब गए थे। इस घटना में दो लोग गुड्डू कुमार व अश्विनी कुमार उर्फ राजा का मृत शरीर को ग्रामीण पानी में डुबकी लगाकर खोज निकाला था। वही विकाश का शव एन डी आर एफ टीम को खोजने के बाद भी नहीं मिला था |

शनिवार को अहले सुबह नारायणपुर गांव के लोग शौच के लिए सोन में गए, तो नदी किनारे पानी में शव को देखा। शव देख बात तेजी फैल गयी, जो मृतक के परिजन तक पहुंच गई। मृतक के पिता राजेश्वर यादव नारायणपुर गांव के सोन नदी में पहुँचे व शव की पहचान की। सूचना पाकर संदेश थाना की पुलिस नारायणपुर गांव के सोन नदी में पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमैंटम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया।

bottom of page