ससुराल आए 30वर्षीय युवक क्यामुद्दीन की हत्या।
top of page

ससुराल आए 30वर्षीय युवक क्यामुद्दीन की हत्या।

क्यामुद्दीन के फ़ाइल चित्र

सिने आजकल :- स्थानीय संदेश थाना क्षेत्र के पंडूरा गाँव में ससुराल आए उम्र लगभग 30वर्षीय युवक की हत्या। दो दिन बाद शव कुम्हरी नदी के किनारे मिला। मिली जानकारी के अनुसार जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौरा (मसाढ़ ) गाँव निवासी स्व अकबर अली का पुत्र व मृतक क्यामुद्दीन 25 दिसंबर को अपने ससुराल संदेश थाना क्षेत्र के पंडूरा गाँव निवासी हफिज के घर आया था।

30 दिसंबर को क्यामुद्दीन पंडूरा गाँव के पड़ोसी गाँव रामपुर में जन्म दिन के पार्टी मनाने गया। तब से क्यामुद्दीन घर वापस नहीं लौटा है। परिजन काफ़ी खोज बिन करने के बाद नहीं मिलने पर संदेश थाना पुलिस को सुचना दिए।दो दिन बाद एक जनवरी के शाम पांच बजे लगभग ग्रामीणों ने क्यामुद्दीन के शव को,गाँव के कुम्हरी नदी में तैरते हुए देखा।ससुराल वालों का कहना है,क्यामुद्दीन की हत्या हुई है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमैटम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया गया है।मामले की जानकारी किया जा रहा है। मालुम हो क्यामुद्दीन के शरीर से दो बच्चा है। पेशा से क्यामुद्दीन सूरत मे प्राइवेट मजदूरी करता है।

सी मीडिया संदेश भोजपुर बिहार से अरुण कुमार ओझा की खास खबर।

bottom of page