महुली घाट पर गंगा आरती का किया गया आयोजन।
top of page

महुली घाट पर गंगा आरती का किया गया आयोजन।

सिने आजकल भोजपुर बिहार-

नमामि गंगे परियोजना नेहरू युवा केंद्र के मां गंगे युवा क्लब कुदरिया के संयुक्त तत्वावधान में 6 /1/ 2023 को भव्य गंगा आरती का आयोजन महुली गंगा घाट पर किया इस कार्यक्रम मुख्य रूप से जिला गंगा समिति भोजपुर के सदस्य आदित्य विजय जैन ,नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी अमित कुमार सिंह, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्री राजू सिंह , केमिस्ट्री कोचिंग क्लासेज के शिक्षक मिथिलेश प्रधान , समाजसेवी रामअवतार सिंह के साथ कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

जिला परियोजना अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मां गंगा को अविरल और स्वच्छ रखने के लिए नमामि गंगे परियोजना में युवाओं की सभा गीता अंतर्गत बड़हरा प्रखंड में निरंतर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है उसी में से एक प्रमुख कार्यक्रम गंगा आरती हुई है जो लोगों के बीच में संदेश देने के लिए एक अच्छी पहल है। गंगा जिला समिति के सदस्य आदित्य विजय जैन ने कहा कि भोजपुर जिले में गंगा बह रही है यह पूरे भोजपुर वासियों के लिए वरदान है गंगा नदी के तट को पर्यटकों के लिए विकसित करने के लिए जिला गंगा समिति को आगे आना होगा।

इस प्रधान ने कहा कि गंगा केवल हमारी गंगा मां और आस्था का केंद्र ही नहीं बने बल्कि जीविकोपार्जन का एक जरिया भी है अगर गंगा किनारे बसे हुए लोग इसका सही उपयोग करें तो उनके लिए कई महीनों में गंगा नदी लाभकारी है।इस कार्यक्रम का नेतृत्व मां गंगे युवा क्लब के अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने किया वहीं कार्यक्रम का संचालन क्लब के सचिव मनीष कुमार सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में कुदरिया नूरपुर सिन्हा संजोइल, सेमरिया ज्ञानपुर सिमरिया जैसे कई गांव के युवा सम्मिलित हुए हैं।

सी मीडिया भोजपुर बिहार से अश्वनी कुमार पिंटू की खास खबर



bottom of page