मछली मारने के दौरान गंगा नदी में डूबा युवक, स्वजनो में मचा चीख-पुकार।
top of page

मछली मारने के दौरान गंगा नदी में डूबा युवक, स्वजनो में मचा चीख-पुकार।

सी मीडिया बड़हरा भोजपुर से अश्वनी कुमार पिंटू की खास खबर-

खबर 1

सी मीडिया बड़हरा- सिन्हा ओपी क्षेत्र के महुली गंगा नदी घाट पर मछली मारने के दौरान मंगलवार को एक युवक गंगा नदी में डूब गया। इस दौरान गंगा घाट पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। गंगा नदी में डूबने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। इस दौरान स्वजनों में चीख-पुकार मच गई।

बताया जाता है कि ओपी क्षेत्र के महुली गांव निवासी रामकिशुन बीन के 38 वर्षीय पुत्र मनोज बिन मंगलवार को गंगा नदी में मछली मार रहे थे। इस दौरान नाव गंगा नदी में पलट गई। इससे गहरे पानी में चले जाने से मनोज बीन की मौत हो गई। मौत की खबर घर में मिलते ही पत्नी राजकुमारी देवी व पुत्री बैजंती कुमारी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। पूरे घर में चीख-पुकार मच गई। इस दौरान मछुआरों के मदद से देर शाम मनोज बीन के शव गंगा नदी से ढूंढ कर बाहर निकाला गया। इसके बाद सिन्हा ओपी की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल आरा भेज दिया।

खबर --2

दो पुत्र और एक पुत्री के सिर से उठा पिता का साया

बड़हरा। रामकिशुन बीन के तीन पुत्रों में मनोज बीन सबसे छोटे पुत्र थे। मृतक मनोज बिन के दो पुत्र हरि बिन 13 वर्ष तथा भोला भी 9 वर्ष तथा एक पुत्री बसंती कुमारी 15 वर्ष है। तीनों पुत्र पुत्रियों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। मृतक मनोज बिन मछली पालन कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। इनके पिता भी मछली का व्यवसाय करते हैं। जिससे पूरा परिवार चलता है।

bottom of page