मुहर्रम का ताजिया जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच निकला।
top of page

मुहर्रम का ताजिया जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच निकला।


सी मीडिया भोजपुर सहार से विनकटेश शर्मा के ख़ास खबर।भोजपुर जिला के सहार प्रखंड में कड़ी सुरक्षा ब्यवस्था के बीच मोहर्रम ताजिया का जुलूस निकला गया। जुलूस के दौरान पराऺपरिक खेल के साथ बैंड बाजा का भी आयोजन किया गया। बता दे कि सहार प्रखंड के अवगिला,सहार,पेऊर,मिश्रीचक, गुलजारपुर, एकवारी,छतरपुरा, गंज पर सहित अन्य गांवों में मुस्लिम समुदाय द्वारा मुहर्रम ताजिया का जुलूस प्रशासन द्वारा रूट चार्ट के मुताबिक निकाला गया। जुलूस के दौरान लोगों ने हसन हुसैन का नारा लगा रहे थे। सहार प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम ताजिया का आयोजन शांति ढंग से मनाया गया। मुहर्रम ताजिया का जुलूस में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा 9 मजिस्ट्रेट न्यूक्त किया गया था। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदा कुमारी को छतरपुरा, अंचलाधिकारी प्रकाश कुमार सिन्हा को सहार, राजस्व अधिकारी दयाशंकर झा को सहार बजार, जीविका के बीपीएम धर्मेंद्र कुमार को अवगिला में लगाया गया था। सहार एवं चौरी थाना के अलावे आरा पुलिस लाइन से पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी। जिससे मोहर्रम ताजिया का त्यौहार शांति ढंग से मनाया गया।

bottom of page