भोजपुर जिला के बबुरा में ज्ञान प्रतियोगिता तथा खेल कुद का आयोजन कराया गया।
top of page

भोजपुर जिला के बबुरा में ज्ञान प्रतियोगिता तथा खेल कुद का आयोजन कराया गया।

Updated: Sep 12, 2022


बबुरा भोजपुर बिहार- बड़हरा प्रखंड के बबुरा में ज्ञान प्रतियोगिता तथा खेल कुद कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पार्षद सदस्य पूजा सिंह भारद्वाज तथा कुमार अजय सिंह गीतकार ने फिता काटकर उद्घाटन किया। अपने भाषण में पूजा ने कहा कि शिक्षा से संस्कार एवं ज्ञान दोनो मिलता है। मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करना ही सच्चे विद्यार्थी का गुण होता है। जबकि कुमार अजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र छात्राओं को शिक्षा लेने से कोई समझौता नहीं करना चाहिए। किसी भी हालत में विद्यार्थी जीवन को सफल करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। देवानंद उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा से बढ़कर कोई धन नहीं है मन लगाकर इसे स्वीकार करना चाहिए।इस अवसर पर संस्था के प्रबंध निदेशक उपेन्द्र कुमार पाण्डेय ने अतिथियों का अंग वस्त्र एवं माला से स्वागत किया। जबकि पवन पांडेय ने सबका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। उपस्थित लोगो में शैलेन्द्र कुंवर पंकज सिंह अन्य लोग थे।

रिपोर्ट-अश्वनी कुमार सिंह पिंटू

bottom of page