बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा।
top of page

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा।

Updated: Aug 10, 2022

सी मीडिया पटना से उषा पाठक, वरिष्ठ पत्रकार। - 9 अगस्त 2022 (एजेंसी)।बिहार में जदयू -भाजपा गठबंधन सरकार समाप्त हो चुकी है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शाम चार बजे अपना इस्तीफा राज्यपाल फागु चौहान को सौंप दिया।अब श्री कुमार महागठबंधन के मुख्यमंत्री होंगे।

श्री कुमार ने राजभवन से निकलने के बाद पत्रकारों को इस आशय की जानकारी दी।सूत्रों के अनुसार श्री कुमार ने इस्तीफे के साथ महागठबंधन की ओर से सरकार बनाने का दावा भी पेश किया।

सूत्रों ने बताया कि श्री कुमार के साथ राजद के नेता तेजस्वी यादब उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।एल.एस।

bottom of page