फरहदा गांव में भीषण आगलगने के दौरान चार घर जलकर राख।
top of page

फरहदा गांव में भीषण आगलगने के दौरान चार घर जलकर राख।

सिने आजकल भोजपुर बिहार- सिन्हा ओपी क्षेत्र के फरहदा गांव में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग ने चार घरों को जलाकर राख कर दिया। इस दौरान घरों में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, चारपाई तथा चौकी इत्यादि सामान जलकर राख हो गया। आग को अग्निशमन की गाड़ी तथा गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर बुझा दिया। इस अगलगी की घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ था।

इस घटना में सत्येंद्र यादव, संतोष यादव, हरेंद्र यादव तथा वार्ड नंबर 14 के वार्ड सदस्य अजीत यादव के घर मे रखे हजारों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गया। वार्ड सदस्य पिंटू कुमार ने अगलगी में जले घरों के स्वजनों के लिए अंचलाधिकारी से सरकारी सहायता देने की मांग की है।

सी मीडिया भोजपुर बिहार से अश्वनी कुमार पिंटू की खास खबर

bottom of page