निर्विरोध चुने गए जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बिपिन विश्वास।
top of page

निर्विरोध चुने गए जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बिपिन विश्वास।

सिने आजकल संदेश :- जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष चुनाव में विपिन कुमार विश्वास दुबारा निर्विरोध चुने गए। जिला से आए जदयू के चुनाव प्रवेक्षक राजीव रंजन श्रीवास्तव व विकास कुमार ने बताया प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव में 10 से 11 बजे पूर्वांहन तक उम्मीदवारों के नाम दर्ज कराने का समय तय किया गया था। इस दरमयान केवल एक नाम पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार विश्वास का आया। जिसे उपस्थित पार्टी सदस्यों नें एक मत से स्वीकार किया। बैठक जय शंकर सिंह, महमूद अंसारी, लाल मोहर चौधरी के अलावे कई लोग मौजूद थे।

सी मीडिया संदेश भोजपुर से अरुण कुमार ओझा की खास खबर।

bottom of page