जाने माने वरिष्ठ अधिवक्ता एपीएन गिरी अस्वस्थ्य।
top of page

जाने माने वरिष्ठ अधिवक्ता एपीएन गिरी अस्वस्थ्य।

सिने आजकल नई दिल्ली-28 जनवरी 2023(एजेंसी)।इलाहावाद उच्च न्यायालय के जाने माने वरिष्ठ अधिवक्ता एपीएन गिरी के अस्वस्थ्य होने के कारण दिल्ली के लिवर इंस्टीट्यूट के प्रमुख डॉ.एस.के.सरीन की अगुवाई में डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी चिकित्सा जांच की है।डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन भर्ती होने की सलाह दी है।आज मैक्स अस्पताल की डॉ.गीता जी श्रीवास्तव ने उनके गले की जाँच की।

देश के कई चर्चित मामलों में वकील रहे जनगण वादी भारत के निदेशक श्री गिरी कुछ दिनों से बीमार चल रहे है और उनका इलाहावाद में इलाज चल रहा था।पिछले दिनों उन्हें दिल्ली रेफर किया गया।

सूत्रों के अनुसार श्री गिरी कुछ समय से पेट की समस्या से परेशान चल रहे हैं।उन्हें खांसी एवं कमजोरी की भी शिकायत है।उनका वजन भी काफी कम हो गया है।उनसे मिलने वालों में कई हस्तियां शामिल थे।एल.एस।


bottom of page