एमसीडी चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस का रथ।
top of page

एमसीडी चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस का रथ।

----------------------------------

उषा पाठक/अर्चना सिंह।

सिने आजकल नई दिल्ली, 19 नवम्बर, 2022 (एजेंसी) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कल दिल्ली नगर निगम चुनावों के प्रचार के लिये डिजीटल रथों को रवाना किया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार एवं प्रचार समिति के अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा ने झंडा दिखाकर इन रथों को रवाना किया।

डिजीटल वेन को रवाना करते समय निगम चुनावों के लिए बनी कमेटियों के चेयरमैन देवेन्द्र यादव पार्टी के वरिष्ठ नेताओं हारुन यूसूफ, अनिल भारद्वाज, हरी शंकर गुप्ता और दुर्गेश कुमार मौजूद थे।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली को कूड़ा और आम आदमी पार्टी ने शराब दी है।पूरी दिल्ली को भाजपा और आम आदमी पार्टी ने पिछले 15 वर्षों में बर्बाद-बदहाल कर दिया है।

उन्होंने कहा कि अब वक्त है परिवर्तन का एवं कांग्रेस के समर्थन का।उन्होंने कहा कि आज दिल्ली परिवर्तन की मांग कर रही है।कांगेस के 15 वर्षों के शासन को याद कर रही है, दिल्ली की जनता दिल्ली में बदलाव चाहती है।

श्री कुमार ने कहा कि सभी डिजीटल वेन सभी जिला कांग्रेस कमेटी के क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए घुमाई जाऐंगी। डिजीटल वेन के दोनो तरफ डिजीटल स्क्रीन लगी हुई है,जिसमें राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के अंशों के अलावा कांग्रेस की उपलब्धियों और भाजपा और आम आदमी पार्टी की नाकामियों को प्रदर्शित किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डिजीटल वेन 70 विधानसभाओं के सभी 250 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करके प्रत्येक दिल्लीवासी के हर दरवाजे तक कांग्रेस पार्टी का संदेश पहुॅचाऐंगे और भाजपा और आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार और नाकामियों को उजागर करेंगे।

श्री कुमार ने कहा कि 15 वर्षों में कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार ने दिल्ली का चहुमुखी विकास किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी निगम चुनावों को जीतने पर हम दिल्ली को बनाएंगे ‘‘मेरी चमकती दिल्ली, मेरी कांग्रेस वाली दिल्ली’’। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का परिवर्तन रथ परिवर्तन का संकल्प लेकर पूरी दिल्ली में बदलाव लाऐगा।एल.एस।

bottom of page