top of page

सोनाली सिंह ने ज्ञानपुर व बखोरापुर में गरीबों के बीच 2150 कंबल किया वितरण

सिने आजकल/सिहेक्ट मीडिया बड़हरा (भोजपुर)। समाजसेविका सोनाली सिंह एक कंबल एक मुस्कान अभियान के तहत बड़हरा प्रखंड के ज्ञानपुर बालू चौक और जय मां काली मंदिर बखोरापुर के प्रांगण में गरीब असहायों के बीच करीब 2150 कंबल का वितरण किया। सबसे पहले बालू चौक दलित टोला स्थित सामुदायिक भवन पर गरीबों के बीच 950 कंबल का वितरण किया। जहां गरीबों के चेहरे खिल उठे। उसके बाद काली मंदिर बखोरापुर के प्रांगण में 1100 वितरण किया। सोनाली सिंह ने कहा कि जय मां काली बखोरापुर वाली के प्रांगण में कंबल वितरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मै एक अभियान लेकर चली थी। हमारा अभियान एक कंबल एक मुस्कान छोटी सी कोशिश थी। मै समझ नही पा रही थी कि इस अभियान को कैसे पूरा करुगीं। मै किसी को नही जानती थी। मां के कृपा से अनजान लोगों से परिचय हुआ। अब मुझे लगने लगा कि सब अपने है। जिससे मुझे मां के आशिर्वाद से संभव हो सका। जय मां काली बखोरापुर वाली की जयकारा लगाते हुए कहा कि ये जो कंबल वितरण हो रहा है।

जिसमें विशेष तौर पर मां का आशिर्वाद है। ये सब हम नही कर रहे। ये सब मैया खुद कर रही है। बस नाम हमारा हो रहा है। सब लोग जानते है मां तो अपने बच्चों का सबसे बड़ा शस्त्र होती है। पिता ढाल। मां के आशिर्वाद से शक्ति मिला शीत ऋतु में मानवता सेवा के तहत कड़ाके की ठंड में जरुरतमंदो के बीच कंबल वितरण संभव हो रहा है। बखोरापुर में मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक सुनील सिंह गोपाल, डा लक्ष्मण तिवारी, पूर्व मेजर राणा प्रताप सिंह, ज्ञानपुर में सरपंच विनोद राम, अरुण सिंह, पूर्व जिप सदस्य डा अहमंजस, गौतम ऋषि,प्रीति कुमारी, गूंजा देवी, पंचायत के सभी वार्ड व पंच समेत अन्य मौजूद थे। गौरतलब हो कि सोनाली सिंह ने बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के 60 से अधिक गांवों में हजारो कंबल का वितरण कर चुकी है। उनके नाम सुनते ही गरीबों की टोली उमड़ जाती है।

सी मीडिया से कमलेश कुमार पांडेय की रिपोर्ट

Recent Posts

See All

Comments


bottom of page