top of page

सरैंया में भीषण ठंड में अलाव तापते लोग

सिने आजकल / सिहेक्ट मीडिया बड़हरा भोजपुर। कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैंया में पूर्व मुखिया श्रीराम प्रसाद ने बढ़ते ठंड को देखते हुए अलाव का व्यवस्था किया है।

वे स्वयं अपने खर्चे से एक जनवरी 2025 से आजतक अलाव जला रहे है। उन्होने बताया कि बाजार में दूर दूर से लोग बाजार में सामान खरीदने आते। जहां ठंड में उन्हें राहत देने का कार्य हमलोग चार जगहों पर कर रहे है। ठंड से बचाव के लिए प्रखंड सह अंचल कार्यालय से अभी तक अलाव का व्यवस्था नही हुआ है। पंचायत के लोगों के सुझाव पर यह कार्य कराया जा रहा है। सरैंया निवासी अमृत कुमार ने बताया कि पूर्व मुखिया इस तरह के पुनीत कार्य प्रतिवर्ष करते है। मौके पर रंजन कुमार, कुंदन प्रसाद, सोनू गुप्ता ने बताया कि ठिठुरन भरी ठंड में अलाव का व्यवस्था कराना राहगीरों के लिए बहुत बड़ा बचाव है। सरैंया बाजार में आने वाले लोग सुबह से शाम तक आग तापते है।


सी मीडिया से कमलेश कुमार पांडेय की रिपोर्ट

Recent Posts

See All

Comments


bottom of page