top of page

सरैंया में अवैध आरा मशीन पर वन विभाग की छापेमारी, मशीन के पार्टपूर्जे उखाड़ ले गई टीम

सिने आजकल / सिहेक्ट मीडिया बड़हरा। अवैध रुप से चल रही आरा मशीन पर वन विभाग की टीम द्वारा अचानक छापेमारी से मिल मालिको के बीच हड़कंप मच गया है।

विभाग को गुप्त सूचना मिल रही थी कि कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैंया गुंडी रोड स्थित एक आरा मशीन अवैध तरीके से चल रही है। वरीय अधिकारी के निर्देश पर वन प्रमंडल आरा की टीम ने छापेमारी कर दिया।

छापेमारी रविवार सुबह 11:30 बजे शुरु हुई। जो दोपहर 3 बजे तक चली। जिसका नेतृत्व रेंज ऑफिसर शिवनंदन चौधरी कर रहे थे। सरैंया में वन विभाग टीम बड़े वाहन से आये पुलिस बल, जेसीबी, ट्रैक्टर समेत अन्य वाहन के साथ गुंडी रोड स्थित आरा मशीन पर छापेमारी कर दिया। छापेमारी के दौरान कृष्णागढ़ थाना की पुलिस बल भी मौजूद था।

शुरुआत में आरा मशीन पर कार्य कर रहे मजदूरों से मशीन संचालन के लाइसेंस की मांग वन विभाग द्वारा किया। दोनो तरफ से सवाल जबाब के बीच मामला हाथापाई तक पहुंची। इस दौरान वन विभाग की टीम और संचालक के मजदूरों के साथ तु तु मै होने लगी। मामला बिगड़ते देख कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष पवन कुमार स्थिति को भांप दोनों पक्ष को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। उसके बाद वन विभाग की टीम लाइसेंस के कागजात व रिन्यूअल का टाइमिंग देखा। अवैध तरीके संचालन को लेकर जेसीबी से आरा मशीन के पार्ट पूर्जे, प्लेट, पहिया, चुटकी, ब्लेड, फीता, पत्ती उखाड़कर, कुछ लकड़ी के बोटा ट्रैक्टर पर लादकर आरा लेकर चले गये।

पत्रकारों ने रेंज ऑफिसर शिवनंदन चौधरी से पूछा कि मिल के मजदूरो व वन विभाग टीम के साथ नोकझोक भी हुई है। उनके द्वारा स्पष्ट जबाब नही दिया। कहा कि ऐसा नही हुआ है। वे अन्य सवालों के जबाब देने से परहेज करते रहे। उसके बाद वन विभाग की टीम के साथ वे वापस आरा चले गये।


सी मीडिया से कमलेश कुमार पांडेय की रिपोर्ट

Recent Posts

See All

Comments


bottom of page