मुख्यमंत्री नितीश कुमार का समाधान यात्रा के काफिला को आई ए की दिव्यांग छात्र ने रोका।
सिने आजकल संदेश भोजपुर बिहार-
मुख्यमंत्री नितीश कुमार व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का समाधान यात्रा संदेश प्रखंड मुख्यालय स्थित सोन नदी किनारे ब्रह्म स्थान के समीप लगभग एक बजे पहुंचा।
मुख्यमंत्री के स्वागत में स्थानीय विधायक किरण देवी, पूर्व विधायक बिजयेंन्द्र यादव व अरुण यादव, पार्षद राधाचरण सेठ,पूर्व सांसद मीणा देवी,तालीम मरकज के शिक्षक, स्थानीय मुखिया सोनम प्रवीण ने बुके भेंट स्वरूप दिया। उनके सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री नितीश कुमार 4 लाख 99 हजार 1सौ रूपये से बने कूड़ा संग्रह शेड का उद्घाटन किया।
इस दरमयान मुख्यमंत्री दिव्यांग जन सशक्तिकरण छात्र योजना के तहत 15 दिव्यांग लाभर्थियों को हैमलेट पहनाकर बैटरी चलित ट्राई साईकिल वितरण किया। वही इस लाभ से वंचित आरा जय प्रकाश कौलेज की छात्रा व खोपीरा गाँव निवासी अंशु कुमारी पिता अरविन्द कुमार ने मुख्यमंत्री की गाड़ी के आगे सड़क पर लेटकर काफिले को 5 मिनट तक रोक दिया। पूछने पर रोती हुई छात्रा ने बताया ट्राई साईकिल के लिए कई बार जिलाधिकारी व प्रखंड विकास कार्यालय का चक़्कर लगा चुकी हूँ। आज भी मुख्यमंत्री जी हमसे मिलकर कोई अश्वासन नहीं दिया, उलटे महिला पुलिस से खिचवाकर सड़क किनारे हटवा दिया गया।मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए ताड़ के पेड़ पर चढ़कर दर्शक उतावले थे। कई लोगों ने बताया सतरह वर्ष के शासन काल में पहली बार समाधान यात्रा लेकर संदेश पहुंचे ।
मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने आम लोगों के लिए कोई नया संदेश नहीं दिया। जबकि क्षेत्र कि कई समस्या नहर में पानी नहीं आ रहा है , अस्पताल, प्रखंड मुख्यालय, प्रखंड विकास पदाधिकारियों का निवास भवन जर्जर स्थिति में है। सोन नहर के बांध पर सड़क निर्माण कराने , डिढूआ सोन नहर पम्प परियोजना चालु करने, जैसी कई समस्याएं सुरसा राक्षस की भांति मुंह बाए ख़डी है। इसके लिए कई मांग पत्र जदयू कार्यालय, भाकपा माले कार्यालय, जन अधिकार पार्टी के तरफ से मुख्यमंत्री को सौपे गए। बिहार ग्रामीण चिकित्सक संघ के जिलाध्यक्ष ने ग्रामीण चिकित्स्कों का समायोजन बहाली को लेकर आवेदन दिया। भाजपा के सोनु गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस समाधान यात्रा उनकी अपनी समाधान यात्रा थी।
सी मीडिया संदेश भोजपुर बिहार से अरुण कुमार ओझा की खास खबर