मतदान केन्द्र कि निरिक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बलिया
- CINE AAJKAL
- May 3
- 1 min read
सिने आजकल /सिहेक्ट मीडिय- बलिया 3 मई ---जिलाधिकारी बलिया प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया ओमवीर सिंह द्वारा जनपद बलिया की नगर पंचायत मनियर उप-निर्वाचन 2025 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मतदान केन्द्रों का किया गया निरीक्षण, ड्यूटी में लगे समस्त अधि0/कर्म0गण दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश ।बलिया ज़िलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा दिनांक 02.05.2025 को जनपद बलिया की नगर पंचायत मनियर उप-निर्वाचन 2025, रिक्त अध्यक्ष पद के लिए हो रहे उप मतदान के दृष्टिगत मतदान केन्द्रों मनियर इंटर कालेज मनियर तथा कन्या प्राथमिक विद्यालय मनियर व प्राथमिक विद्यालय कस्बा मनियर का निरीक्षण किया गया, तथा ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को चेक किया गया तथा चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा, क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रभात कुमार, प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर प्रवीण सिंह, थानाध्यक्ष मनियर रत्नेश कुमार दूबे सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।
सी मीडिया बलिया से विजय कुमार सोनी की खास खबर
Comentários