top of page

भारतीय स्टेट बैंक के सौजन्य से स्कूल में लगाए गए आरो मशीन

सिने आजकल/ सिहेक्ट मिडिया भोजपुर - भारतीय स्टेट बैंक मखदुमपुर फूहां शाखा के द्वारा सरकारी विद्यालयों में आरा आरवीओ के निर्देशन मे बड़हरा प्रखंड के चातर गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को आरो मशीन लगवाया गया। 2 दिन पहले प्रखंड के बंधु छपरा स्थित सरकारी विद्यालय में भी आरो मशीन लगवाया गया था। मौके पर भारतीय स्टेट बैंक मखदुमपुर फूहां के शाखा प्रबंधक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक समाज के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहता है।

समय-समय पर वृक्षारोपण, मैट्रिक इंटर में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करना, सरकारी विद्यालयों में आरो मशीन इत्यादि उपलब्ध कराने जैसे अन्य सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने जैसे कार्यों से पूरे देश में अपना अलग पहचान बन चुका है। मौके पर उपस्थित रिशु कुमार ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक बैंकिंग सेवा के क्षेत्र में अपने ग्राहकों के विश्वास पर खरा उतरने के साथ सामाजिक कार्यों में अन्य बैंकों के मुकाबले बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है। चातर उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक खुर्शीद आलम ने बताया कि बच्चों को खाता खोलने को लेकर विद्यालय में स्टेट बैंक के द्वारा कुछ दिन पहले एक कैंप लगाया गया था। कैंप में ब्रांच मैनेजर दीपक सिंह के पारखी नजर ने शुद्ध पेयजल की कमी को देख लिया था। अभिलंब आर एम संजीव कुमार सिन्हा से बात कर शुद्ध पेयजल की कमी को दूर किया गया। इस पहल के लिए विद्यालय परिवार उनको धन्यवाद देता है। वही दीपक सिंह ने बताया कि जरूरत के हिसाब से अन्य विद्यालयों में भी शुद्ध पेयजल के लिए आरो मशीन लगाया जाएगा। विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी करवाने की बात उनके द्वारा बताई गई।सी मीडिया भोजपुर से अश्वनी कुमार पिंटू का रिपोर्ट

Comments


bottom of page