भारतीय बाल बचाओ पुनर्वास किशोर श्रम उन्मूलन अभियान ।
- CINE AAJKAL
- Apr 24
- 1 min read
Updated: Apr 25

सिने आजकल व सिहेक्ट मीडिया- बलिया 24 अप्रैल--पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद बलिया में अखिल भारतीय बाल बचाव एवं पुनर्वास किशोर श्रम उन्मूलन अभियान के अंतर्गत बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन, अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी व नशा मुक्ति जनजागरुकता अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया (दक्षिणी) के निकट पर्यवेक्षण एवं नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी सदर मो.उस्मान व प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार यादव थाना AHT बलिया के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 अजीत कुमार दुबे मुख्य आरक्षी विजय बहादुर यादव आ0 संतोष कुमार सरोज व आ0 ऋषभ मिश्र व थाना जीआरपी बलिया संयुक्त रूप से बलिया रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ एवं उनकी तलाशी ली गई तथा वहां पर उपस्थित व्यक्तियों, यात्रियों एवं श्रमिकों/कर्मियों को बंधुआ मजदूरी,मानव तस्करी, बाल श्रम उन्मूलन, बाल भिक्षावृति, बाल विवाह,के रोकथाम व मिशन शक्ति, अनैतिक देह व्यापार के साथ-साथ नशा मुक्ति अभियान के संबंध में जागरूक करते हुए टोल फ्री नं0 1090/ 112 /181/ 1076/ 1098/ 102/108 एवं साइबर हेल्पलाइन नं0 1930 के बारे में जागरूक किया गया ।
सी मीडिया बलिया से विजय कुमार सोनी की खास खबर
Comentarios