भक्ति-शक्ति यात्रा सामाजिक समरसता एवम सद्भावना के साथ करेगी धर्मजागरण: संजय सेठ
- CINE AAJKAL
- May 6
- 2 min read
Updated: May 7
सिने आजकल /सिहेक्ट मीडिया - शक्तिपीठों में शामिल आदिशक्ति ज्वाला माई सात राज्यों में धर्म जनजागरण भक्ति शक्ति संदेश के साथ समरसता, सद्भावना, प्रेम, त्याग, समर्पण और विश्व को शांति का संदेश देते हुए आज दिल्ली झंडेवाली माता मंदिर पहुंची जहां केंद्रीय मंत्री संजय सेठ के नेतृत्व में ज्वाला जी का भव्य स्वागत हुआ, संदेश देते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि भक्ति-शक्ति यात्रा देश को समाजिक समरसता सद्भावना के साथ साथ धर्म जागरण में सहायक होगी एवम देश को अखंड भारत बनाने में सहयोगी होगी, उन्होंने इस यात्रा के संयोजक डॉ योगी अनूप नाथ एवम समन्वयक संजय शर्मा सहित सभी सह यात्रियों का आभार व्यक्त किया।

यात्रा संयोजक डॉ योगी अनूप नाथ ने बताया कि ज्वाला जी से घूरेल पशुपति नाथ मंदिर मध्य प्रदेश तक सात राज्यों से होती हुई लाखों श्रद्धालुओं को दीप प्रज्वल कर घरों में सुख शांति समृद्धि का वरदान आशीर्वाद प्राप्त होगा जिसमें अनेक धर्माचार्य संत महात्माओं संग सामाजिक धार्मिक संगठन शामिल होकर धर्म का प्रचार कर रहे हैं, गौरतलब है कि घूरेल पशुपति नाथ मंदिर मध्य प्रदेश जिसको विधर्मियो द्वारा मुगल काल में खंडित कर दिया गया था का पुनर्निमाण किया जा रहा है, जिसके चेतन के लिए ज्वाला माई से नौ ज्योति के रूप में साक्षात जगदम्बा सहित वीर हनुमान एवं भैरवनाथ महाराज लाखों श्रद्धालुओं को दर्शन दे कर उनकी मनोकामनाओं को पूरा कर रही है।
यह यात्रा नैतिक मूल्यों के साथ साथ राष्ट्र सर्वोपरि की अलख जगा रही है, यात्रा समन्वयक संजय शर्मा ने बताया मंदिर भारतीय अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग हैं जिसमे ज्यादा से ज्यादा सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनाने की आवश्यकता है, उन्होंने पारिवारिक उत्सव मंदिरों में मनाने का आह्वान किया इससे पूर्व यात्रा खाटू श्याम मंदिर, बाल्मिकी मंदिर, रविदास मंदिर, झंडेवालान मंदिर के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वांगसेवक संघ (आर. एस. एस.) के केंद्रीय कार्यालय में पूजनीय डॉ हेडगेवार जी और हनुमान जी के साथ हनुमान मंदिर में शांति सौहार्द और राष्ट्र की अखंडता हेतु अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई। सी मीडिया दिल्ली से के डी पाठक की खास खबर
Comments