सिने आजकल / सिहेक्ट मीडिया बड़हरा आरा। जय मां काली बखोरापुर वाली के अध्यक्ष सह होटल मौर्या पटना के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बीडी सिंह के माता समाजसेविका सोनाझरी देवी का आज सुबह निधन हो गया।

वे करीब 90 वर्ष की थी। उनका निधन पटना एम्स में इलाज के दौरान हुआ। निधन की खबर सुनते ही काफी संख्या में लोग उनके गांव आरा सदर प्रखंड के घोड़ादेई पहुंचे। इसमें जय मां काली बखोरापुरवाली ट्रस्ट की तरफ से मुख्य सरंक्षक सुनील सिंह गोपाल, मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा, रविशंकर सिंह, कंचन जी, लक्ष्मण तिवारी, पूर्व मेजर राणा प्रताप सिंह, मोनू सिंह, त्रिवेणी सिंह समेत काफी संख्या में लोग जुटे। अंतिम संस्कार में ऊंट, घोड़ा, गाजे बाजे के साथ उनके माताजी का शवयात्रा निकाला गया। शव यात्रा घोड़ादेई से बड़हरा प्रखंड के महुली घाट गया। गंगा घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान उनके पुत्र बीडी सिंह ने अपने माता को मुखाग्नि दिया।
सी मीडिया से कमलेश कुमार पांडेय की रिपोर्ट
Comments