top of page

डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रदर्शित हुआ फ़िल्म जगतगुरु श्री रामकृष्ण

सिने आजकल / सिहेक्ट मीडिया मुम्बई - निर्माता गजानंद पाठक की उपदेशपरक हिन्दी फिल्म ”जगतगुरु श्री रामकृष्ण” यूट्यूब पर वी ई सी फिल्म्स भक्ति चैनल द्वारा रिलीज हो चुकी है।

इस फिल्म में माता भक्त संत शिरोमणि श्री रामकृष्ण परमहंस का जीवन चरित, उनके उपदेश/ संदेश बहुत ही सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किये गये हैं। फिल्म में सुरेश वाडकर, अनूप जलोटा, महालक्ष्मी अय्यर और भवानी पांडेय की आवाज में मधुर गीत/ भजन हैं और संगीतकार अजय मिश्रा हैं। फिल्म के लेखक गजानंद पाठक और निर्देशक डॉ० बिमल कुमार मिश्रा हैं। ”जगतगुरु श्री रामकृष्ण” फिल्म के मुख्य कलाकार हैं - अमरकांत राय, चांदनी झा, मुकेश राम प्रजापति, मनोज पांडेय, संजय तिवारी, अजीत अरोड़ा, दीपक घोष, चंचला राय, प्रशांत कुमार पांडेय, त्रिदेव अभ्यांश, सुहान और श्रेष्ठा भट्टाचार्य। सभी प्रमुख कलाकार झारखंड क्षेत्र से हैं जिसमें अधिकतर हजारीबाग जिला के हैं। आज के भौतिकवादी युग में स्वामी विवेकानंद के गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस के जीवन चरित और उनके उपदेशों को प्रस्तुत कर गजानंद पाठक ने सराहनीय कार्य किया है। फिल्म ”जगतगुरु श्री रामकृष्ण” गत् १६ फरवरी २०२४ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। यूट्यूब पर यह फिल्म १० अगस्त ‘२४ को अपलोड की गई।


 सी मीडिया मुम्बई से समरजीत* की खास खबर

 
 
 

Recent Posts

See All
चलो गांव की ओर " फिल्म से आकर्षण पटेल करेंगे अभिनय की शुरुआत।

आकर्षण पटेल (नवोदित अभिनेता) सिने आजकल व सिहेक्ट मीडिया नई दिल्ली-- यह फ़िल्म ग्रामीण आँचल से रोजगार् की  तलाश में शहरों में पलायन कर रहे...

 
 
 

Comments


bottom of page