सिने आजकल आरा उदवंतनगर- उदवंतनगर प्रखंड के कारीसाथ ग्राम में शिव देवी हनुमान मंदिर पर 9 दिवसीय राम कथा का आयोजन 30 जनवरी से हो रहा है। जो 7 फरवरी 2024 तक चलेगा। बताया जा रहा कि दूसरे वार्षिकोत्सव पर राम कथा का आयोजन प्राण प्रतिष्ठा 7 फरवरी 2022 को हुआ था। उसी के उपलक्ष्य में 9 दिवसीय कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचक उतरप्रदेश राज्य के गोरखपुर से लक्ष्मी मिश्रा जी के द्वारा किया जा रहा है। कथा वाचक ने 30-31 जनवरी को शिव कथा का बिस्तर रूप में बताया गया। 1 फरवरी को राम जी का जन्म हुआ है। गांव जवार के तमाम माताएं बहनें और श्रद्धालुओं द्वारा यह कथा श्रवण किया जा रहा है। सैकड़ो लोग रामकथा सुन रहे हैं। यह प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 6 बजे शाम तक हो रहा है। इसमें गांव के सभी लोग बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। इस मंदिर के महंथ नागा बाबा है। जिनके सानिध्य में रामकथा आयोजित है। ग्रामीण इस आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीण दिन रात सेवा में लगे हुए है।
सी मीडिया से कमलेश कुमार पांडेय
Comentarios